
-
गंभीर बीमारी से जूझ रहे अमर सिंह को मदद की दरकार, गरीब परिवार को चाहिए आर्थिक सहारा –
मंडी, खबर आई पधर
पधर उपमंडल की गवाली पंचायत के रहने वाले अमर सिंह उर्फ गुड्डू बीते दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और अब उनकी हालत और भी नाजुक हो गई है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अमर सिंह का परिवार इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, अमर सिंह की दोनों किडनियां और फेफड़े खराब हो चुके हैं, और अब उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अमर सिंह की पत्नी नागो देवी मजदूरी करके जैसे-तैसे परिवार चला रही है और अब इलाज के भारी खर्च के सामने खुद को पूरी तरह असहाय महसूस कर रही है। नागो देवी ने बताया कि अब तक जो भी हो सका, उन्होंने किया, लेकिन अब इलाज के लिए उनके पास पर्याप्त धन नहीं है। अमर सिंह के परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी और पांच छोटे बच्चे हैं, जिनका भरण-पोषण भी अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।
नागो देवी ने समाज के दानी सज्जनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और प्रशासन से अपील की है कि उसके पति के इलाज में आर्थिक मदद करें। जो लोग मदद करना चाहते हैं, वे निम्नलिखित बैंक विवरण पर आर्थिक सहयोग भेज सकते हैं:
बैंक खाता संख्या: 30465635938
बैंक: भारतीय स्टेट बैंक (SBI), शाखा कटिपरी
IFSC कोड: SBIN0009987
खाताधारक का नाम: नागो देवी
आपकी छोटी सी सहायता अमर सिंह के जीवन के लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है।
