
-
उदयपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न – रवि ठाकुर
लाहुल स्पीति, खबर आई उदयपुर
पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, मंडल उदयपुर (जिला लाहुल स्पीति) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उदयपुर मंडल के पालक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने कहा कि आज एक दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री अखिलेश कपूर जी, जिला अध्यक्ष श्री रिगजिन हायरपा जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री आडवानी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जवाहर शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री बलदेव शर्मा जी एवं श्री ओम प्रकाश जी, मंडल महामंत्री श्री संदीप जी सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी जैसे अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मंगल मानेपा जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अमीर ठाकुर जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री संजू जी, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुश्री विजय लक्ष्मी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री राम जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री हितेश जी, साथ ही श्री हरि ठाकुर जी एवं मंडल उपाध्यक्ष श्री बसंत जी की के साथ साथ महिलाएं एवं पुरुष कार्यकर्ताओ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सफल बनाया।
