मुख्य समाचार

प्रदेश में हेरोइन के सेवन से हो रही युवाओं की मौत, आखिर कब सुधरेगी प्रदेश की कानून व्यवस्था – अमित सूद

प्रदेश में हेरोइन के सेवन से हो रही युवाओं की मौत, आखिर कब सुधरेगी प्रदेश की कानून व्यवस्था – अमित सूद
  • प्रदेश में हेरोइन के सेवन से हो रही युवाओं की मौत, आखिर कब सुधरेगी प्रदेश की कानून व्यवस्था – अमित सूद

  • प्रदेश में अब अधिकारी भी नहीं सुरक्षित –

कुल्लू, खबर आई

हिमाचल प्रदेश में अब कानून व्यवस्था की हालत इतनी खराब हो गई है कि सरकारी अधिकारी भी अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित नहीं है। वही आए दिन हैरोइन के सेवन से प्रदेश में युवकों की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि आज हिमाचल प्रदेश के कानून व्यवस्था कितनी खराब है और आम जनता किस तरह से सरकार कैसे खराब तंत्र का शिकार बन रही है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत करते हुए जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि बीती रात के समय जिस तरह से मंडी के एसडीएम पर जानलेवा हमला किया गया। उससे पता चलता है कि सरकार अवैध खनन माफिया को संरक्षण दे रही है। इसके अलावा हैरोइन की तस्करी में कुछ नेताओं और पुलिस कर्मचारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

अमित सूद ने कहा कि अगर सरकार ही खनन माफिया, नशा माफिया को संरक्षण देगी। तो किस तरह से प्रदेश का युवा सुरक्षित रहेगा। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के द्वारा लगातार इस मुद्दे को सरकार के समक्ष रखा जा रहा है। लेकिन सरकार इस मुद्दे की ओर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। ऐसे में अब आने वाले समय में समाज के बीच जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और हैरोइन तथा कानून माफिया का संरक्षण करने वाले नेताओं के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts