मुख्य समाचार

शाढ़ाबाई में चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ

शाढ़ाबाई में चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ
  • शाढ़ाबाई में चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ –

कुल्लू, खबर आई ब्यूरो

कुल्लू जिला के शाढ़ाबाई में चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आरोपी ने हालांकि चेहरा छिपाया है, लेकिन उसकी चहल कदमी और गतिविधियों से पुलिस उसे पहचानने का प्रयास कर रही है। पूर्व में हुई चोरी की वारदातों में संलिप्त रहे कुछ संदिग्धों को थाना तलब कर पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है।

पुलिस के अनुसार वारदात के समय घर में कोई नहीं था। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ देखा और ताले व अन्य लॉक टूटे हुए थे। इस पर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। आभूषणों की कीमत 3 लाख से अधिक बताई जा रही है। भुंतर थाना प्रभारी राम लाल ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय कुल्लू के गुरुबेहड़ में चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। 3 दिन पहले 2 महिलाओं ने कुल्लू में एक स्वर्णकार की दुकान से 5 लाख के आभूषण चुराए। ये दोनों महिलाएं घटना को अंजाम देते समय कैमरे में कैद हुई थीं। पुलिस इन घटनाओं की भी जांच कर रही है

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts