
-
राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ शिक्षा खंड सुंदर नगर -1 के चुनाव पूर्ण चंद चौधरी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से हुआ सम्पन्न –
मंडी, खबर आई
राजकीय सी एंड बी अध्यापक संघ शिक्षा खंड सुंदर नगर-1 के त्रावाषिक चुनाव सत्र-2025-27 के लिए कार्यकारिणी ने चुनाव में सर्वसम्मति से कमलेश कुमार को अध्यक्ष, हरबंस को महासचिव, जगत सिंह को वित्त सचिव और संजय कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान के रूप में चुना गया। इसके अलावा, जिला चुनाव में भाग लेने के लिए प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स) का भी चयन किया गया। इसमें सुभाष चंद राजकीय माध्यमिक पाठशाला भोजपुर, दिल्ले राम राजकीय उच्च पाठशाला सिंहली, बालक राम बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर और अनु शर्मा बालिका वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर को चुने हुए पदाधिकारी का कहना है कि कार्यकारिणी के विस्तार के बाद जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारीयों का नाम दर्ज करवाने की सूची जिला पदाधिकारियों को शिक्षा खंड सुंदर नगर कार्यकारिणी विस्तार के बाद प्रेषित की जाएगी
शिक्षा खंड सुंदर नगर -1के चुनाव करवाने के लिए जिला अध्यक्ष/जिला कार्यकारिणी ने चुनाव प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्तियां कि गई थी मुख्य चुनाव प्रभारी पूर्ण चंद चौधरी पर्यवेक्षक श्री नंदलाल चौधरी और संतोष कुमार मुख्य प्रवेशक नियुक्त किए गए थे यह चुनाव राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुराना बाजार सुंदर नगर में सम्पन्न हुए। सुंदर नगर खंड के चुनाव सम्पन्न करवाने में मुख्य भूमिका राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुराना बाजार के शारीरिक अध्यापक श्री शेर सिंह जी की मुख्य भूमिका रही। राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ जिला मंडी अध्यक्ष दयाराम ठाकुर ने नवयुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि
खंड सुंदर नगर-1 में शिक्षकों की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करना और शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाना है। नए पदाधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे अपने कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।
