मुख्य समाचार

एसटीएफ खोलेगी पुलिस कर्मियों के चिट्टा तस्करी में शामिल होने के राज, छापेमारी से हिमाचल में मचा है हड़कंप

एसटीएफ खोलेगी पुलिस कर्मियों के चिट्टा तस्करी में शामिल होने के राज, छापेमारी से हिमाचल में मचा है हड़कंप
  • एसटीएफ खोलेगी पुलिस कर्मियों के चिट्टा तस्करी में शामिल होने के राज, छापेमारी से हिमाचल में मचा है हड़कंप

शिमला, खबर आई

पिछले दिनों स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा पुलिस कर्मचारियों के घरों में की गई छापेमारी से हिमाचल में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, नशीले पदार्थों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मचारियों के घरों में एक साथ दबिश देने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

दबिश के दौरान पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। इनकी किन-किन लोगों से बात हुई है। एसआईटी इसका डाटा खंगालने में जुटी गई है। पुलिस का मानना है कि तस्करों की संपत्ति खंगालने के लिए भी मोबाइल से कई राज खुल सकते हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारियों के घरों में दबिश दिए जाने से पहले कार्यालय में एक मैराथन बैठक हुई थी। जिसमें तय हुआ कि कब पुलिस कर्मचारियों के घरों में दबिश दी जानी है। दबिश को गुप्त रखने की बात हुई थी। केंद्रीय एजेंसी से भी हिमाचल पुलिस को तस्करों के साथ कुछ पुलिस कर्मचारियों के मिले होने के इनपुट मिले थे।

इसके अलावा सीआईडी और खुफिया एजेंसी, पुलिस मुख्यालय में भी सूचना थी कि कहीं पुलिस के कर्मचारी तस्करों के साथ मिले हुए तो नहीं हैं। बताया जा रहा है कि यह दबिश 10 पुलिस कर्मचारियों के घरों में ही नहीं, बल्कि 30 से ज्यादा घरों में दी जानी थी। आने वाले समय में फिर से छापेमारी की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में चिट्टा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। वहीं, चिट्टे के दाग खाकी तक भी पहुंच रहे हैं। कई नेता भी रडार पर हैं। शिकायत के बाद शुक्रवार को एसटीएफ ने प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कर्मियों और तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी थी।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही कि चिट्टा तस्करी में हिमाचल पुलिस के कुछ कर्मियों के अलावा नेता भी शामिल हैं। हालांकि, अभी यह कहा नहीं जा सकता है कि यह सभी चिट्टा तस्करी में शामिल हैं।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts