
-
नाम के आगे सुख लगा देने से आम जन के लिए सुखमय नही होगी योजनाएं – चन्दन पंडित
मंडी, खबर आई पधर
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता चंदन पंडित सक्खू सरकार पर बरसते हुए कहा कि केवल योजनाओं के नाम के आगे “सुख” लगा देने से वो आम जन के लिए सुखमय और लाभदायक सिद्ध नहीं हो जाती उसके लिए योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य करना पड़ता है और हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार लगता है यह भूल गई है तभी चंबा ज़िला में सुखाश्रय योजना के अंतर्गत शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की फ़ीस संबंधित शिक्षण संस्थानों को जमा नहीं की गई है जो कि इस योजना की असलियत को दर्शाता है।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता चंदन पंडित ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया के माध्यम से उपरोक्त मुद्दे को हिमाचल प्रदेश की जनता के समक्ष उजागर किया है और इस से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सरकार की बनाई गई योजनाएं धरातल पर कितनी कारगर हैं।
जितना व्यय प्रदेश सरकार के खजाने से इस योजना के प्रचार-प्रसार के होर्डिंग्स पर खर्च किया गया है यदि उस से आधा भी सरकार उपरोक्त छात्रों के हित में व्यय करती तो आज यह परिस्थिति ही उत्पन्न नहीं होती परंतु ना तो मुख्यमंत्री को इस बात की चिंता है और ना ही सरकार को इस से कोई लेना देना। मुख्यमंत्री सुक्खू केवल हवाई यात्राओं और गाने बजाने में व्यस्त दिख रहे हैं।
चंदन पंडित ने कहा कि आज प्रदेश में सीमेंट के दाम अनियंत्रित हो गए हैं। अस्पतालों में रोगियों को ज़रूरी दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। बेरोजगार युवा सरकारी प्रतियोगी परीक्षाएं ना हो पाने के कारण दर बदर भटकने को विवश हैं। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। परंतु प्रदेश सरकार के अपने और अपनों में व्यस्त है । जल्द ही ये सरकार अपने किए गए कृत्यों के बोझ से गिरने वाली है।
