
-
चेली के पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष का निधन, विधायक ने जताया दुख
खबर आई, ललित ठाकुर पधर
द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चेली ( चेहड़गलू ) के गांव चेली के दूनी चन्द का निधन हो गया। दूनी चन्द बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे और पूर्व में चेली बूथ से भाजपा के अध्यक्ष रह चुके है। उनके निधन पर द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर, चेली की प्रधान चम्पा देवी, उपप्रधान प्रेम सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रेम सिंह ने कहा कि दूनी चन्द नेक दिल के व अच्छे स्वभाव के आदमी थे। उनका इस तरह से चले जाना क्षेत्र में शोक पैदा कर गया है। उन्होंने बताया कि दूनी चन्द ठाकुर पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
