मुख्य समाचार

कुकुमसेरी एकलव्य विद्यालय का अध्यापक का कमरे में मिला शव 

कुकुमसेरी एकलव्य विद्यालय का अध्यापक का कमरे में मिला शव 
  • कुकुमसेरी एकलव्य विद्यालय का अध्यापक का कमरे में मिला शव  –

लाहुल स्पीति, खबर आई उदयपुर

लाहुल स्पीति के उपमंडल, थाना उदयपुर के तहत आने वाले एकलव्य स्कूल कुकुमसेरी के एक टीजीटी संस्कृत अध्यापक कुकुमसेरी में अपने कमरे में मृत मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को शव को अपने कब्जे में लेकर केलंग में पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार 36 बर्ष पुत्र डुमणु राम, गांव कटवाण्डी, तहसील चच्योट, जिला मंडी का जिला लाहुल स्पीति एकलव्य स्कूल कुकुमसेरी में टीजीटी संस्कृत अध्यापक के पद पर तैनात था।

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को जब मृतक के परिजनों ने  उसे फोन किया तो फोन नहीं उठाने पर मकान मालिक व अन्य को फोन किया। जब उन्होंने रविवार सुबह अन्दर जाकर देखा तो अध्यापक अपने कमरे में मृत मिला। इसके बाद पुलिस थाना उदयपुर को सूचित किया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और केलंग में शव पोस्टमार्टम करवाया।

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts