मुख्य समाचार

एक बार फिर पुलिस शर्मसार – बिलासपुर पुलिस ने 6.65 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस कर्मी सहित दो तस्कर गिरफ़्तार

एक बार फिर पुलिस शर्मसार – बिलासपुर पुलिस ने 6.65 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस कर्मी सहित दो तस्कर गिरफ़्तार
  • एक बार फिर पुलिस शर्मसार – बिलासपुर पुलिस ने 6.65 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस कर्मी सहित दो तस्कर गिरफ़्तार –

बिलासपुर,  खबर आई

हिमाचल प्रदेश की पुलिस पर एक बार फिर दाग लग गया है। पुलिस को शर्मसार करनी वाली घटना आज शिमला में तैनात पुलिस का एक जवान चिट्टे के साथ गिरफ़्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात लगभग 12:30 बजे जब सदर थाने के आईओ संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ बिलासपुर-मंडी हाइवे में गश्त पर थे। तो उन्होंने बागी बिनौला में एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। ट्रक की चेकिंग के दौरान दो लोगों से 6.65 ग्राम चिट्ठा बरामद हुई। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ़्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि गिरफ्तार पुलिस जवान पूर्व में विजिलेंस बिलासपुर में तैनात था और वर्तमान में शिमला पुलिस विभाग में चालक के रूप में सेवाएं दे रहा था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस के इस जवान पर पहले भी कार्रवाई की कोशिशें हो चुकी थीं, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। लेकिन इस बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts