मुख्य समाचार

22 से 24 फरवरी तक वेद पाठ से गूंजेगी कुल्लू की वादियां

22 से 24 फरवरी तक वेद पाठ से गूंजेगी कुल्लू की वादियां

22 से 24 फरवरी तक वेद पाठ से गूंजेगी कुल्लू की वादियां –

कुल्लू, खबर आई

  शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन तथा श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय, रघुनाथपुर, कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में दि. 22 से 24 फरवरी 2025 तक  एक क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन, कुल्लू जनपद हिमाचल प्रदेश में प्रथम बार आयोजित होने जा रहा है। यह जानकारी आज श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर कुल्लू के प्राचार्य बालकृष्ण शर्मा ने दी उन्होंने बताया कि इस  क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में आठ राज्यों के लगभग 150 वैदिक विद्वान तथा संस्कृत विश्वविद्यालयों के माननीय कुलपति भी भाग ग्रहण करने जा रहे हैं।

  इसमें वेद पाठ, वैदिक संस्कृति इत्यादी को लेकर तीन दिनों में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए जायेंगे तथा वैदिक मंत्रोच्च्चार के साथ एक शोभा यात्रा भी निकली जायेगी ।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts