
-
प्रशासन की अनदेखी और गावर कम्पनी की लापरवाही से बारिश का पानी लोगों के घरों और खेतों में –
मंडी, खबर आई पधर
कहते है प्रशासन जनता के लिए उचित व्यवस्था बनाने का कार्य करता है लेकिन बिजनी से नारला तक बन रहे सुपर हाइवे के कारण लोगों को प्रशासन की अनदेखी और गावर कम्पनी की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। निर्माण कम्पनी की लापरवाही से आज बारिश का पानी लोगों के घरों, खेतों और गौशाला में पहुंचकर तबाही मचा रहा है।
ग्राम पंचायत कुन्नू के गदयाडा गांव के दिनेश कुमार के घर मे सड़क का सारा पानी आ जाने से अंदर रखा सामान इसके भेंट चढ़ गया है। वही बीते दिनों जिला और उपमंडल प्रशासन ने बिजनी से नारला तक निर्माण कार्य का दौरा कर कम्पनी को उचित व्यवस्था बनाने के आदेश दिए थे लेकिन वो आदेश सिर्फ उस दिन तक ही सीमित रह गए उसमें कोई कार्यवाई आज तक कम्पनी की तरफ से करती नजर नही आई। सड़क पर जगह जगह तालाब बन गया है और गाड़िया मिट्टी में फंस रही है जिस कारण हर जगह जाम ही जाम देखने को मिल रहा है लेकिन निर्माण कम्पनी और प्रशासन को सब पता होने के बाबजूद भी इसकी अनदेखी की जा रही। वही जनता सड़क पर प्रशासन और निर्माण कम्पनी की लापरवाही से मरने को मजबूर है।
वही दिनेश कुमार ने बताया कि निर्माण कम्पनी की लापरवाही से घर के पीछे पानी का तालाब बन गया जिस कारण सारा पानी घर में जा घुसा लेकिन कम्पनी ने कुछ नही किया। उन्होंने कहा कि कम्पनी ने समय रहते सड़क किनारे नालियां बनाई होती तो आज सब ठीक होता लेकिन कम्पनी लापरवाह बनी रही। दिनेश कुमार ने खुद जेसीबी लगाकर पानी की निकासी को बदला। उन्होंने कहा कि मेरे घर से मात्र 50 मीटर पर निर्माण कम्पनी का कार्यालय है लेकिन निर्माण कम्पनी ने सब अनदेखा किया। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जो मेरे साथ हुआ है वो किसी अन्य लोगों के साथ न हो।
