मुख्य समाचार

घूसखोरी – खंड विकास अधिकारी प्रधान से ले रहा था रिश्वत, 10 हजार रुपए के साथ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार –

घूसखोरी – खंड विकास अधिकारी प्रधान से ले रहा था रिश्वत, 10 हजार रुपए के साथ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार –
  • घूसखोरी – खंड विकास अधिकारी प्रधान से ले रहा था रिश्वत, 10 हजार रुपए के साथ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार –

कांगड़ा, खबर आई

हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांगड़ा जिले के एक खंड विकास अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है।

मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने कांगड़ा जिला के प्रागपुर बीडीओ वीरेंद्र कुमार कौशल को ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि बीडीओ ने पंचायत में कुछ निर्माण कार्य के लिए उपायुक्त कांगड़ा द्वारा स्वीकृत 1.5 लाख रुपये की राशि जारी करने के लिए पंचायत प्रधान से 10 हजार की रिश्वत मांगी थी।

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला ने बीडीओ को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। विजिलेंस द्वारा मामले की जांच जारी है। वहीं, बीडीओ को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़े जाने पर बीडीओ कार्यालय प्रागपुर में भी हड़कंप मचा हुआ है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts