दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर,से पांच महिलाएं घायल

दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर,से पांच महिलाएं घायल

दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर,से पांच महिलाएं घायल

खबर आई पधर

नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर मोहड़धार के पास दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो जाने से पांच महिलाएं घायल हुए है।

मंडी से पधर जा रही एक जीप की पधर से मंडी आ रही एक सूमो के साथ जोरदार टक्कर होने से सूमो में बैठी महिलाओं को चोट पहुंची है। घायल महिलाओं को निजी गाड़ी के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए पधर अस्पताल पहुंचाया गया।

 

आप आपको बता दें कि गाड़ियों की आपसी टक्कर में सड़क पर लम्बा जाम लग गय। वही पधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से जाम को खुलवाया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है कि घटना किन कारणों से हुई है।
आपको बता दें कि सभी महिलाएं बीएलओ ट्रेनिग पर पधर आई थी जंहा से वापसी जाती बार मोहड़धार के पास यह घटना पेश आई है।

फिलहाल पधर पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है ।
घटना का पता चलते ही पधर प्रशासन की तरफ के sdm पधर सुरजीत सिंह घायल महिलाओं का हाल पूछने अस्पताल पहुंच गए है। वही सभी घायलों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। पधर प्रशासन ने सभी कर्मचारी महिलाओं को अपनी गाडी से उनके गन्तव्य तक पहुंच दिया गया है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts