मुख्य समाचार

यंग द्रुकपा एसोसिएशन गरशा ने की बिजली महादेव की सफाई, 100 बोरी इकठ्ठा किया कूड़ा  – सुशील कुमार

यंग द्रुकपा एसोसिएशन गरशा ने की बिजली महादेव की सफाई, 100 बोरी इकठ्ठा किया कूड़ा  – सुशील कुमार
  • यंग द्रुकपा एसोसिएशन गरशा ने की बिजली महादेव की सफाई, 100 बोरी इकठ्ठा किया कूड़ा  – सुशील कुमार

कुल्लू, खबर आई

यंग द्रुकपा एसोसिएशन गरशा लाहुल ने की रविवार को बिजली महादेव में अपना 13वा इको पदयात्रा आयोजित किया। वाई डी ऐ गरशा अध्यक्ष सुशील ने बताया कि इस ईको पदयात्रा मे देचेन छोकर गोम्पा शाडाबई के बौद्ध धर्म गुरु सोमंग रिंपोछे, आचार्य रोशन लाल नेगी और उनके साथ लामा गण व कुल्लू, लाहुल स्पीति, किन्नौर, से 200 श्रद्धालु व वाई डी ऐ गरशा के वॉलिंटियर्स इको पदयात्रा में शामिल हुए।

इस इको पदयात्रा की शुरुआत प्रातः 9 बजे कुल्लू से शुरू हुई और इसकी विधिवत शुरुआत रिंपोछे व कुल्लू जिला ऐ डी सी अश्विनी कुमार ने हरी झंडी दिखा कर की। अश्विनी कुमार कहा कि इससे पहले भी इको पदयात्रा कर वाई डी ऐ गरशा संस्था बिजली महादेव की सफाई कर चुका है। जो बहुत बढ़िया कार्य है। उन्होंने बताया कि हम सभी को पर्यटन स्थल को साफ सुथरा रखना चाहिए। उन्होंने संस्था को बधाई भी दी।

अध्यक्ष सुशील ने बताया कि देचेन छोकर गोम्पा शाडाबई के धर्म गुरु और लामा गणों द्वारा बिजली महादेव प्रांगण में सभी के सुख शांति और शुद्धि के लिए पूजा अर्चना भी की। धर्म गुरु ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक करना और पवित्र स्थलों को साफ करना बहुत अच्छा कार्य है। संस्था के साथ सभी मिलकर अछे कार्य करते रहे।

वाई डी ऐ गरशा के प्रेस सचिव कुंगा बोध ने बताया कि वाई डी ऐ गरशा संस्था लिव टू लव के साथ मिलकर लाहुल और कुल्लू के धार्मिक स्थानो पर इको पद यात्रा आयोजित करता है जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना, सफाई आयोजन करना, कम से कम प्लास्टिक का इस्तेमाल करना वा लोगों सुख शांति के लिए पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि इस इको पद यात्रा में प्लास्टिक वा डिस्पोजेबल सामान लाने पर प्रतिबंध है।

उन्होंने इस इको पद यात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया और भविष्य मे भी संस्था के साथ मिलकर काम करने को कहा।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय समय मे धार्मिक स्थलों में इसी तरह के और भी ईको पद यात्रा आयोजित करती रहेगी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *