मुख्य समाचार

कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान – पूर्ण ठाकुर

कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान – पूर्ण ठाकुर
  • कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान – पूर्ण ठाकुर

  • पधर में पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ –

खबर आई , ललित ठाकुर पधर

भाजपा द्रंग मंडल ने उप मंडल मुख्यालय पधर में पार्टी का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर विधायक पूर्ण चंद ठाकुर मुख्यालय में पार्टी कार्यालय का रीबन काटकर शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष पवन कुमार ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक पुरन चंद ठाकुर और भाजपा जिला विस्तारक जोगिंदर धलारिया उपस्थित रहे। पूर्ण चंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में अमित छाप छोड़ कर देश के तमाम वर्ग को केंद्र सरकार की जन कल्याण नीतियों से लाभान्वित किया है। देश हित में अनेकों गौरवशाली फैसले लिए। कार्यकर्ताओं को चुनावी गुर देते हुुए कहा कि अब बार 400 पार का लक्ष्य कार्यकर्ता सब साथ और सबका विकास के मूल मंत्र का साथ परास्त करें। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने पतन का कारण स्वयं बनी है। सता में होते हुए कांग्रेस के लोगों ने इस पार्टी से किनारा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है जिसका श्रेय पार्टी की साफ छवि को जाता है। स्थापना दिवस में विस्तारक जोगिंदर धलारिया ने भारतीय जनता पार्टी के मूल सिद्धांतो पर विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भाजपा 1951 में जनसंघ के रूप में, फिर जनता पार्टी और 06 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी अस्तित्व में आई। यह समय भारतीय जनता पार्टी का स्वर्ण काल है। भाजपा संगठन के ऐतिहासिक शिल्पकार आदरणीय नरेन्द्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता है। उनके नेतृत्व में अखण्ड भारत का कोई भी घर ऐसा नहीं बचा है जिनको केंद्र सरकार की योजनाएं का लाभ नहीं मिला हो। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर में बाइक रैली निकाली गई।

इस अवसर भाजपा नेता कैप्टन हेम सिंह, दलीप कुमार, मंडल महामंत्री राज ठाकुर, सुरेश कटारिया, हेम सिंह, पंचायत समिति सदस्य कविता चौहान, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष मीना कुमारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सपना, शारदा ठाकुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कपूर चंद समेत बूथों के अध्यक्ष, पालक, बीएलए उपस्थित रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts