मुख्य समाचार

महिला ने 108 में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा बच्चा सुरक्षित

महिला ने 108 में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा बच्चा सुरक्षित
  • महिला ने 108 में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा बच्चा सुरक्षित –

ललित ठाकुर, खबर आई  पधर

महिला ने 108 एम्बुलेंस में लड़की को जन्म दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भवना देवी पत्नी यादव निवासी डूहका शुक्रवार सुबह प्रसव के लिए नागरिक अस्पताल पधर आई थी और उक्त महिला की डिलवरी का समय पूरा हो गया था लेकिन पधर में महिला की डिलीवरी न होने से डॉक्टरों ने उसको मंडी अस्पताल प्रशव के लिए भेजा और 108 एम्बुलेंस उसे मंडी लेकर जा रही थी लेकिन रास्ते मे महेड के पास महिला की डिलीवरी हो गयी। 108 एम्बुलेंस जब महेड के पास पहुंची तो महिला को दर्द होने लगा और उसकी नॉर्मल डिलवरी हो गयी। ईएमटी चेतन ठाकुर ने पायलेट सोहन सिंह को गाड़ी रोकने के लिए कहा और महिला की सफल डिलीवरी करवाई।

अक्सर देखा जाता है कि पधर अस्पताल में मरीजों को भर्ती तो कर दिया जाता है लेकिन जब मरीज की स्थिति अधिक खराब होती है तो उसे 30 किलोमीटर दूर मंडी भेज दिया जाता है। क्योंकि पधर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में कोई सुविधा नही है अगर रास्ते में महिला की सफल डिलीवरी हो गयी तो ठीक अन्यथा जच्चा और बच्चा कभी भी अनहोनी का शिकार हो सकता है। क्योंकि पधर से मंडी तक बड़े अस्पताल की कोई सुविधा नही है। पधर अस्पताल को नागरिक अस्पताल का दर्जा तो दे डाला लेकिन सुविधा नाममात्र की है। जिस कारण अधिकतर लोगों को मंडी या नेरचौक का रुख करना पड़ता है।

वही महिला को अब जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है जंहा दोनो सुरक्षित है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *