करंट लगने से महिला की मौत

करंट लगने से महिला की मौत

कुल्लू ( खबर आई )

करंट लगने से महिला की मौत

जिला के निरमंड उपमंडल के तहत एक महिला को नल के से हाथ धोते समय अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार निरमंड की चायल
पंचायत के थारला गांव की एक महिला बीते दिन नलके से हाथ धो रही थी कि अचानक उसे करंट लग गया। बताया जा रहा है कि थारला गांव की महिला हिरा
देवी बारिश के दौरान नलके से हाथ धोने गई। इसी दौरान नलके साथ लगी ट्रांसफार्मर की अर्थ तार में करंट आने के कारण नलके मे भी करंट आ गया। जिससे महिला को करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गई। महिला के भाई निक्का राम ने उसे गिरते हुए देखा तो वह उसे उठा कर कमरे में ले आया। लेकिन जब लोगों ने उसकी जांच की तो उसे मृत पाया गया। जिसकी सूचना निरमंड पुलिस के दी गई। सूचना मिलते ही निरमंड थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निरमंड अस्पताल लाया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले
की जानकारी देते हुए आनी के डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत कंरट लगने से हुई पाया गया है। बताया कि परिजनों ने भी महिला की मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। बताया कि शव का
पोस्टमार्टम करवाने के परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts