मुख्य समाचार

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार –

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार –
  • पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार –

कांगड़ा, खबर आई

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत भ्रांता के गांव साई दा लाहड़ में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय वेद प्रकाश के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक वेद प्रकाश शराब के नशे में घर लौटा था। जहां पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या करने बाद उसके चेहरे व गले पर तेजधार वस्तु से वार किया।

पुलिस ने महिला राजमाला और उसके प्रेमी की कॉल रिकॉर्डिंग भी बरामद की है। इससे खुलासा हुआ कि दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। महिला राजमाला और उसके प्रेमी त्रिलोक कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक वेद प्रकाश निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश परिवार के साथ कई वर्षों से साई दा लाहड़ में किराये के मकान में रह रहा था। वह शराब पीने का आदी था। जानकारी मिली है किशराब पीने का आदी था। जानकारी मिली है कि उसकी पत्नी का त्रिलोक के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दपंती के बीच अकसर झगड़ा होता था। वीरवार रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। तो महिला ने रात को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पत्नी की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं। जांच के दौरान बिहार निवासी त्रिलोक कुमार का नाम सामने आया था।

पुलिस ने सीसीटीवी और पत्नी के फोन कॉल डिटेल को खंगाला तो राजमाला व त्रिलोक की कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई। जिसमें वेद प्रकाश की हत्या को लेकर षड्यंत्र रच रहे थे। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

जानकारी देते हुए पालमपुर के डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई देवेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *