
विजिलेंस ने 8 हजार की रिश्वत लेते धरा नायब तहसीलदार
चंबा, खबर आई सूत्र
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में विजिलेंस द्वारा एक नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार ने जमीनकी म्यूटेशन करने के बदले में एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। जिसे विजिलेंस नेरंगे हाथ धर दबोचा। जानकारी के अनुसार चंबा जिला की उप तहसील पुखरी के कहालो गांव के भगत सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी कि पुखरी उप तहसील का नायब तहसीलदार जमीन की म्यूटेशन के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा है। बताया कि वह लंबे समय से उसका काम करने में बहाने बाजी करता आ रहा है। भगत सिंह के मुताबिक नायब तहसीलदार उससे काम के बदले में आठ हजार की रिश्वत मांग रहा है। जिस पर विजिलेंस में नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस बीच जब नायब तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को कार्यालय से छुट्टी होने के बाद रिश्वत लेने के लिए पुखरी बाजार से कुछ दूरी पर बुलाया। तो विजिलेंस ने उसे 8000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस के चंबा स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि विजिलेंस में नायब तहसीलदार को रंगे हाथ 8000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी केखिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार करने पर चंबा स्थित राजस्व महकमे के कर्मचारियों अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस आरोपी नायब तहसीलदार की संपत्ति की भी जांच करेगी।