सवा दो किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सवा दो किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 सवा दो किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार –

शिमला,खबर आई सूत्र

नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने ढली में कार सवार दो लोगों से 2 किलो 311 ग्राम चरस बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार ढली थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात जनजातीय भवन के पास नाका लगाया हुआ था और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसमें सवार दो लोगों से 2 किलो 311 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी महरौली दिल्ली व 42 वर्षीय मनोज कुमार निवासी झज्जर हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts