मुख्य समाचार

स्पीति की दो खिलाड़ियों को भारतीय महिला आईस हॉकी टीम में शामिल होने पर अतिरिक्त उपायुक्त ने किया सम्मानित

स्पीति की दो खिलाड़ियों को भारतीय महिला आईस हॉकी टीम में शामिल होने पर अतिरिक्त उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • स्पीति की दो खिलाड़ियों को भारतीय महिला आईस हॉकी टीम में शामिल होने पर अतिरिक्त उपायुक्त ने किया सम्मानित –

लाहुल स्पीति, खबर आई काजा

आइस हॉकी महिला एशिया और ओसिनिया चैपिंयनशिप वर्ग में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली दो स्पीति की खिलाड़ियों को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने सम्मानित किया। थाईलैंड में आयोजित आइस हॉकी महिला एषिया और ओसिनिया चैपिंयनशिप में स्पिति की रहने वाली तेंजिन सालडोन और किन्नौर जिला के षलखर गांव की रहने रिगजिन डोल्मा भारतीय आईस हॉकी की टीम से खेली है। 30 अप्रैल से लेकर 7 मई 2023 तक ये चैंपियनशिप चली थी। इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने चौथा स्थान हासिल किया है। अतिक्ति उपायुक्त राहुल जैन ने दोनों खिलाड़ियों को आषी पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्पीति क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि पहली बार यहां के खिलाड़ी आईस हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है। हिमाचल प्रदेश में आईस हॉकी को लेकर बच्चों के काफी उत्साह है। ऐसे में इस तरह इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी।

 

 

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में ओर खिलाड़ी स्पीति से निकल कर भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे और मैडल जीत कर लाएंगे। स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार स्पीति में विंटर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है। लोसर सगनम में भी आईस हॉकी का रिंक तैयार किया जा रहा है। आइस हॉकी में भारतीय टीम का हिस्सा रही तेंजिन सेलडॉन ने कहा कि मेरा पहली बार चयन हुआ था। मैंने कभी सोचा नहीं था कि कभी भारतीय टीम का हिस्सा बनूंगी। उन्होंने स्पीति आइस हॉकी एसोसियेशन, स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करती हूं जोकि पिछले तीन सालों से यहां पर आईस हॉकी का प्रशिक्षण बच्चों को दे रहे हैं। वहीं खिलाड़ी रिंगजिन डोल्मा ने कहा कि हमारे कोच अमित बेलवाल ने हमारा मार्गदर्शन किया है। उन्होंने आईस हॉकी की ए,बी,सी पूरे स्पीति के बच्चों को सिखाई है। आज हम जो भी है उनकी मेहनत और परिजनों के आशीर्वाद से है। हम अगले साल अवश्य मैडल जीत कर लाएंगे।

इस मौके पर आईस हॉकी ऐसोसियेशन के उपाध्यक्ष छेरिंग साक्या, महासचिव कुंगा तंडुप, संगठन सचिव स्कालजंग दोरजे, कोषाध्यक्ष डा विकास रोपा, स्टोर इंचार्ज सोनम टाक्पा और कार्यकारी सदस्य डा तेंजिन नोरबू मौजूद रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts