पति-पत्नी की तू-तू मे-मे ने ले ली पति की जान

पति-पत्नी की तू-तू मे-मे ने ले ली पति की जान

पति-पत्नी की तू-तू मे-मे ने ले ली  पति की जान –

कांगड़ा, खबर आई सूत्र

जिला के ज्वालामुखी में कुरी गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से हुई कहासुनी के बाद फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उस वक्त उसकी पत्नी घर में नहीं थी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की वीरवार रात को अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को मृतक की पत्नी बच्चों का रिजल्ट लेने स्कूल चली गई।
इसी दौरान पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसक पत्नी घर पहुंची तो उसने पति को फंदे पर झूलते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिन ने मौके पर
पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और महिला के बयान दर्ज किए। मृतक के 3 बच्चे हैं।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय श्याम लाल पुत्र शंभू राम निवासी गांव कुरी डाकघर सियालकड़ जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts