मुख्य समाचार

वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं, पौधारोपण करना और पर्यावरण बचाना बेहद जरूरी – राहुल जैन, अतिरिक्त उपायुक्त

वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं, पौधारोपण करना और पर्यावरण बचाना बेहद जरूरी – राहुल जैन, अतिरिक्त उपायुक्त
  • वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं, पौधारोपण करना और पर्यावरण बचाना बेहद जरूरी – राहुल जैन, अतिरिक्त उपायुक्त

लाहुल स्पीति, खबर आई काजा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रंगरिक में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर एडीसी राहुल जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

पौधारोपण करते हुए एडीसी राहुल जैन ने कहा कि वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। नायब धावक ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाने मे सहयोगी हैं।

इस अवसर पर अरन्यपाल वन प्राणी वृत शिमला ( दक्षिण) प्रीति भंडारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वनों की अहम भूमिका है। आज दुनिया में तापमान हर साल बढ़ रहा है। वहीं ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया कई परेशानियों का सामना कर रही है। हिमाचल प्रदेश में हमारे आसपास बहुत से जंगल है। इन्हें सहेजने में हमें भूमिका निभानी चाहिए।

डीएफओ मंदार जेवरे, तहसीलदार भूमिका जैन भी विशेष तौर पर मौजूद रहें।

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts