
-
लाहुल में ताज़ा बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने की मस्ती, जिला प्रशासन व बीआरओ का इस सहयोग के लिए धन्यवाद – कुंगा बोध
लाहुल स्पीति, खबर आई
लाहुल घाटी में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद क्षेत्र की खूबसूरती और रोमांच ने पर्यटकों को खूब आकर्षित किया। बर्फ से ढकी वादियों और सड़कों पर पर्यटकों ने दारचा शिंकुला सड़क पर जांस्कर सूमदो लाइव स्नो पॉइंट सुरक्षित माहौल में बर्फ का आनंद लिया और जमकर मस्ती की जा रही है।

जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध ने कहा कि खुद वहां जा कर पर्यटकों और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों से मिलकर आए है। मैं सड़क मार्गों को सुचारू रूप से खोलने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के लिए जिला प्रशासन तथा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं। खुद वहां जा कर पर्यटकों और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों से मिलकर आए।

पर्यटकों ने कहा कि समय पर सड़क बहाली और सहयोगात्मक रवैये से उनकी यात्रा यादगार बन पाई। ऐसे मौसम का उनको लंबे समय से इंतजार रहता है और देश भर से पर्यटक बर्फ देखने लाहुल आ रहे हैं।
कुंगा बोध ने भी प्रशासन और बीआरओ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई से लाहुल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
