मनाली घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के खड़े सरिया पर जा गिरी, दो की मौत एक गंभीर घायल

मनाली घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के खड़े सरिया पर जा गिरी, दो की मौत एक गंभीर घायल
  • मनाली घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के खड़े सरिया पर जा गिरी, दो की मौत एक गंभीर घायल –

मंडी, खबर आई ब्यूरो

चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर सात मील के पास मनाली घूमने जा रहे पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के खड़े सरियों पर गिरने से कार में सवार दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कार में सवार एक अन्य पर्यटक गंभीर तौर पर घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार तीन पर्यटक राजस्थान नम्बर की कार में सवार होकर मनाली की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह सात मील के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के कोने पर खड़े किए सरियों पर गिर गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों घायलों को बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया गया। उसके बाद एम्बुलेंस द्वारा घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने दो लोगों मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका अस्पताल में उपचार चला हुआ है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts