मुख्य समाचार

कल आज़ाद होंगे 359 कैदी प्रदेश की विभिन्न जेलों से

कल आज़ाद होंगे 359 कैदी प्रदेश की विभिन्न जेलों से
  • कल आज़ाद होंगे 359 कैदी प्रदेश की विभिन्न जेलों से –

  • जेल में अच्छे आचरण और अनुशासन में रहने का मिला इनाम –

शिमला, खबर आई सूत्र

प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस पर की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे कैदियों की विशेष माफी की घोषणा की है। इसके तहत अच्छे आचरण वाले 359 बंदी कल रिहा किए जाएंगे। पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर भी हिमाचल सरकार ने अच्छे आचरण वाले 363 कैदियों को रिहा किया गया था।  कल रिहा होने वाले कैदियों में 3 की कल सजा पूरी होने वाली है, जबकि 356 कैदियों की कम से कम 7 दिन और अधिकतम 45 दिन की सजा माफ की गई है।  कैदियों की सजा माफ़ आचरण में सुधार, कारावास के दौरान अनुशासन और अच्छा आचरण अपनाने के मकसद से की जाती है।

   
     प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार सिरमौर जिले की नाहन जेल से सबसे ज्यादा 108  कैदी कल जेल से बाहर आएंगे। वहीं शिमला की कंडा जेल से 97, कैंथू जेल के 15 , धर्मशाला से 65, चंबा से 17, बिलासपुर से 18, मंडी से 10, सोलन से 04, ऊना से 11, हमीरपुर से 5, कल्पा से 3, और नालागढ़ जेल से 6 कैदियों को रिहा किया जा रहा है।
   भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में जिन पात्र बंदियों ने अपनी 66 प्रतिशत सजा पूर्ण कर ली है, उसमें से 4 बंदियों को भी रिहा किया जा रहा है। एक बंदी जिसने अपनी कारावास की सजा पूरी कर ली है। मगर वह अपनी जुर्माना राशि देने में असमर्थ है, उस कैदी को भी रिहा किया जायेगा। कुल मिलाकर केंद्र के निर्देशानुसार इस माफी से विभिन्न कारागारों से कुल 5  कैदियों को रिहा किया जायेगा।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts