खड्ड में गिरा टिप्पर, चालक की मौत, एक घायल

खड्ड में गिरा टिप्पर, चालक की मौत, एक घायल

मंडी (खबर आई संवाद सूत्र )

  • खड्ड में गिरा टिप्पर, चालक की मौत, एक घायल

मंडी-सुंदरनगर हाईवे पर देर रात पुलघराट के पास एक टिप्पर के सुकेती खड्ड में गिरने से चालक की मौत हो गई। जबकि टिप्पर में सवार एक अन्य युवक गंभीर तौर पर घायल हो गया है। जिसे मंडी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 10 बजे के आसपास पुल घराट पुल से एक टिप्पर पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ सुकेती खड्ड में जा गिरा। टिप्पर में 2 लोग सवार थे, जिनमें से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया।

वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजावा दिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय आशीष निवासी पुल घराट के तौर पर हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय अशोक कुमार निवासी गांव चढियारा, डाकघर गुटकर, तहसील सदर मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts