मुख्य समाचार

अबकी बार 400 पार का नारा देकर द्रंग से लौटे राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर, सम्पन्न हुआ त्रिदेव सम्मेलन

अबकी बार 400 पार का नारा देकर द्रंग से लौटे राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर, सम्पन्न हुआ त्रिदेव सम्मेलन
  • अबकी बार 400 पार का नारा देकर द्रंग से लौटे राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर, सम्पन्न हुआ त्रिदेव सम्मेलन

ललित ठाकुर, खबर आई पधर

द्रंग मण्डल भाजपा ” त्रिदेव सम्मेलन” सोमवार को मंडलाध्यक्ष मेहर चन्द भारती की अध्यक्षता में वन विश्राम गृह द्रंग में संपन्न हुआ। इसमें विशेष रूप से राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर, मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा और जोगिंदर धलारिया ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर ने अपने संबोधन में कहा कि त्रिदेव अपने अपने बूथों में सैनिकों की तरह संगठनात्मक पहरा देते हैं और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भी मजबूती से भाजपा के पक्ष में काम करने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा की राहुल गांधी देश का प्रधानमंत्री बनने के लायक ही नहीं है वह कभी भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। लगातार तीसरी बार 400 का आंकड़ा पार करके देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। ” अपना बूथ सबसे मजबूत” और अबकी बार 400 पार इत्यादि नारों से कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

इस अवसर पर मंडल के दोनों महामंत्री राज ठाकुर, सुरेश कटारिया, पुर्व वक्फ बोर्ड के चेयरमैन राजबली ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोहर,कपूर चंद्, सचिव लाभ सिंह, सचिव रोतराम, सचिव उपदेश ठाकुर, एसटी- मोर्चा अध्यक्ष पवन यादव, एससी -मोर्चा मंडल अध्यक्ष हनुमान दास, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना ठाकुर, ग्राम केंद्रो के अध्यक्ष, 133 बूथों के बूथ अध्यक्ष, पालक और बीएलए शामिल हुए।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts