मुख्य समाचार

दुनिया दौड़ेगी सिस्सू स्नो मैराथन में

दुनिया दौड़ेगी सिस्सू स्नो मैराथन में

दुनिया दौड़ेगी सिस्सू स्नो मैराथन में –

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू 12 मार्च को करेगें स्नो मैराथन का शुभारंभ –

लाहुल स्पीति, खबर आई

देश की पहली और दुनिया की सबसे ऊंची स्नो मैराथन का दूसरा एडिशन 12 मार्च को लाहौल के सिस्सू में आयोजित होगा। मैराथन में प्रदेश व देश के साथ विदेश से भी प्रतिभागी शामिल होंगे। सीएम सुक्खू इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजक संस्था Reach INDIA के सीईओ राजीव कुमार ने बताया कि मैराथन में पिछले वर्ष 125 प्रतिभागी शामिल हुए थे ,इस बार यह संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है। यह मैराथन 42 किलोमीटर होगी। मैराथन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की फीस पांच हजार है।

हिमाचल के प्रतिभागियों को इसमें 20 प्रतिशत छूट होगी। यह स्नो मैराथन दुनिया की सबसे 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ATR अटल टनल रोहतांग से आरम्भ हो कर कोकसर ग्राम्फु तक होगी जो सबसे ऊंची हैं।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts