तीन दिवसीय कुन्नू का साहल मेला धूमधाम से हुआ संपन्न 

तीन दिवसीय कुन्नू का साहल मेला धूमधाम से हुआ संपन्न 
  • तीन दिवसीय कुन्नू का साहल मेला धूमधाम से हुआ संपन्न –

  • देवताओं ने पंडाल में लोगों के साथ डाली नाटी –

मंडी, खबर आई पधर

जालपा भगवती सरौंण को समर्पित तीन दिवसीय कुन्नू का साहल मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता माता जालपा और देव पाईंदल ऋषि डोलरा ने की। मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला मंडल की रस्साकस्सी प्रतियोगिता, मटका फोड़ स्पर्धा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। रस्साकस्सी में एक दर्जन महिला मण्डलों ने जोर आजमाइश की। फाइनल मुकाबला कृषणा महिला मंडल ग्राम पंचायत चेली और महिला मंडल राकड़ (वार्ड पिपली वन) ग्राम पंचायत पाली के बीच हुआ। महिला मंडल चेली ने मुकाबला 3-1 से जीता। मटका फोड़ प्रतियोगिता में दो दर्जन महिलाओं ने हिस्सा लिया। मटका फोड़ने में कुन्नू की मनीषा कामयाब रही। जालपा सीसे स्कूल साहल, सीसे स्कूल साहल, पीएस स्कूल साहल, महिला मंडल साहल एक और दो, महिला मंडल चेली, कुन्नू, राकड़ सहित सभी महिला मण्डलों को मेला कमेटी ने इनाम बांटे। माता के पुजारी भगत राम, गुर तेज सिंह, देव ऋषि के पुजारी चमन लाल, गुर बबलू के हाथों मेला कमेटी ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

 

बारिश के खलल से वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया। प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को होगा। मेला के समापन पर माता और देव पाईंदल ऋषि ने सह के पास पूजा की। इसके उपरांत दोनों देव रथ मेला पंडाल पहूचे और सभी को आशीर्वाद दिया। देवताओं ने पंडाल में लोगों के साथ नाटी भी नाची। मेला के समापन पर महिला मण्डलों ने सामूहिक नाटी डाली। मेला कमेटी ने माणा गांव तक दोनों देवताओं को पहुंचा कर दी विदाई। रात्रि को दोनों देवताओं का ठहराव लोनिवि विभाग से रिटायर अधीक्षक नरोत्तम राम ठाकुर के निवास पिपली पाली में हुआ। आने वाले दिनों में दोनों देव रथ दावत पर क्षेत्र के गांवों में रुकेंगे।

इस मौके पर स्थानीय वार्ड सदस्य हरीश कुमार बनेर, पाली पीपली से सुरेंद्र उर्फ गुड्डू डॉक्टर, मेला कमेटी के अध्यक्ष सुंदर लाल शर्मा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, योगेश शर्मा, खीरा मणि शर्मा, तेज सिंह, ईश्वर शर्मा, रोशन लाल बिष्ठ, प्रधानाचार्य मनोज ठाकुर, मनोज बाबा, डीएसपी संजय यादव, केवल कृष्ण ठाकुर, विक्रांत ठाकुर, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts