
-
पंचायतों में लंबित न रहे जिला परिषद सदस्यों का पैसा – वीना देवी
-
2 जनवरी को जिला परिषद में 15वें वित्त आयोग की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित –
लाहुल स्पीति, खबर आई
जिला परिषद के अंतर्गत पिछले वर्षों में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति को लेकर एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में संबंधित पंचायत सचिवों एवं तकनीकी कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर सभी पंचायतों से भौतिक एवं वित्तीय प्रगति रिपोर्ट मांगी जाएगी।
यह समीक्षा बैठक जिला परिषद पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसे जिला परिषद अध्यक्षा वीना देवी के सफल प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
बैठक का उद्देश्य 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत कार्यों की पारदर्शी समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने की रणनीति तैयार करना है।

जिला परिषद सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर के निर्देशों पर आयोजित इस बैठक में विकास कार्यों की गुणवत्ता, व्यय की स्थिति तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तृत मंथन किया जाएगा। बैठक से जिला परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों में गति लाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।
