मुख्य समाचार

अप्रैल 2022 के बाद खोले गए स्कूलों का भविष्य का कल होगा फैसला

अप्रैल 2022 के बाद खोले गए स्कूलों का भविष्य का कल होगा फैसला

 शिक्षा मंत्री के साथ होगी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक,

अप्रैल 2022 के बाद खोले गए स्कूलों का भविष्य का कल होगा फैसला

हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कल शिक्षा विभाग की पहली रिव्यू मीटिंग बुलाई है। इसमें प्रारंभिक व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो कल की बैठक में पूर्व सरकार द्वारा अप्रैल 2022 के बाद खोले गए 380 शिक्षण संस्थानों और शिक्षा विभाग में प्रस्तावित 10 हजार से अधिक भर्तियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
   सूत्र के हवाले से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी स्कूलों से शिक्षकों के रिक्त पदों, सरप्लस स्टाफ, स्टूडेंट एनरोलमेंट की भी जानकारी मांगी है।  वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे स्कूलों में स्टाफ की कमी है। कई स्कूल ऐसे हैं, जो एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं, जबकि अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रत्येक स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य हैं। मगर, शहरी स्कूलों में सरप्लस स्टाफ की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूल खाली हैं। ऐसे में सरकार आगामी दिनों में स्टाफ के रेशनेलाइजेशन की तैयारी कर रही है।

कल की बैठक में जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) की कई सालों से लटकी भर्ती पर कोई निर्णय लिया जा सकता है, क्योंकि प्रदेश में लंबे समय से जेबीटी की भर्ती अटकी हुई है। 2017 के बाद एक बार भी जेबीटी की भर्ती नहीं हो पाई। इस वजह से प्राइमरी स्कूलों में जेबीटी के 4500 से ज्यादा पद खाली हो गए हैं।

इसी तरह कल की बैठक में TGT, PGT कंप्यूटर टीचर, वोकेश्नल टीचर इत्यादि पदों पर भर्तियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजेगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षा विभाग में ही होनी हैं।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts