मुख्य समाचार

शिक्षा द्रग 2 की त्रिवार्षिक की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ

शिक्षा द्रग 2 की त्रिवार्षिक की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ
  • शिक्षा द्रग 2 की त्रिवार्षिक की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ

मंडी, पधर खबर आई

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ( एचजीटीयू) शिक्षा द्रग 2 की त्रिवार्षिक की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी खंड चुनाव आयुक्त विनोद कुमार मुख्याध्यापक और चुनाव पर्यवेक्षक भवानी सिंह कला स्नातक की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमे प्रवक्ता धर्मवीर राणा जी को ब्लॉक अध्यक्ष, महासचिव अमर सिंह कला स्नातक, व कुलदीप सिंह प्रवक्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके साथ नई कमेटी ने कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जिसमे उपाध्यक्ष सुरेश जी प्रवक्ता ( रा व मा पा रोपा) व लाभ सिंह को उपाध्यक्ष, प्रेस सचिव हेम सिंह  (कला स्नातक रा व मा बाबली) व कर्म सिंह, राम सिंह, जगदीश को संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने बयान में बताया कि जल्दी ही द्रग में शिक्षकों की सदस्यता को बढ़ाया जाएगा और जिला और राज्य कार्यकारिणी के साथ समन्वय बना कर सरकार के सहयोग से शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा करवाने पर बल दिया जायेगा।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts