मुख्य समाचार

पधर में जल्द शुरू होगी वॉलीबॉल कोचिंग अकादमी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हेम सिंह ठाकुर सिखाएंगे वॉलीबॉल के गुर –

पधर में जल्द शुरू होगी वॉलीबॉल कोचिंग अकादमी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हेम सिंह ठाकुर सिखाएंगे वॉलीबॉल के गुर –
  • पधर में जल्द शुरू होगी वॉलीबॉल कोचिंग अकादमी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हेम सिंह ठाकुर सिखाएंगे वॉलीबॉल के गुर –

  • दो फरवरी को होने वाली आगामी बैठक में गठित होगी कार्यकारिणी –

मंडी, खबर आई पधर

एशियाड में 3 बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी हेम सिंह ठाकुर जल्द ही पधर में वॉलीबॉल कोचिंग अकादमी की शुरुआत करेंगे। अकादमी की रुपरेखा को लेकर रविवार को पधर में एक बैठक की गई।
जिसमें अकादमी के संचालन को लेकर कार्यकारिणी बनाने संबंधी प्रस्ताव पेश किया गया। जिसके चयन को लेकर आगामी चार फरवरी को विशेष बैठक बुलाई गई है। जिसमें खेल प्रेमियों से भी हिस्सा लेने का आह्वान किया गया है। हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन करने उपरांत पंजीकरण करने संबंधित प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
युवाओं को क्षेत्र में बढ़ते नशे खासकर चिट्टे से बचाने व क्षेत्र के युवाओं को खेलों में रुचि बढ़ाने की दिशा में यह एक कारगर मुहिम रहेगी। साथ ही खिलाड़ियों को घर के पास ही वॉलीबॉल की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। जिससे कि वो राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।
बैठक में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हेम सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक भूप सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य रविकांत, प्रधान ग्राम पंचायत डलाह हेमंत कुमार, प्रधान गवाली पंचायत सुनील डोगरा, पूर्व बीडीसी सदस्य सिंह, शास्त्री रमेश चंद शर्मा, डीपीई भूपेंद्र शर्मा, पीटीआई मनी राम, प्रो. होशियार सिंह चुन्नी लाल व दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts