मुख्य समाचार

शिक्षा के बिना विकास की परिकल्पना अधूरी – कौल सिंह ठाकुर

शिक्षा के बिना विकास की परिकल्पना अधूरी – कौल सिंह ठाकुर
  • शिक्षा के बिना विकास की परिकल्पना अधूरी – कौल सिंह ठाकुर

 

  • कौल सिंह ठाकुर ने नवाजे द्रंग स्कूल के होनकार विद्यार्थी

मंडी, खबर आई पधर

आर्दश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की खूब धूम रही।
मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की ।
प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर केे हाथों ईनाम पाकर विद्यार्थी खूब चहके। इस अवसर पर अपने संबोधन में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि सालाना समारोह किसी भी संस्थान का आइना होते है। समारोह में एक वर्ष की तमाम गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन अभिभावकों के समक्ष प्रर्दशित होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना एक अच्छे नागरिक की परिकल्पना कभी भी नहीं की जा सकती है।

आज का विद्यार्थी शिक्षित होकर ही देश देश, प्रदेश और समाज का आइना बन सकता है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का मुख्य उदेश्य द्रंग क्षेत्र में शिक्षा की लौ को जगाना रहा है। प्रशन्नता होती है कि आज द्रंग क्षेत्र की सभी पंचायतों में शैक्षणित संस्थान, आलिशान भवनों के साथ शिक्षा का आधारभूत ढांचा उन्होंने तैयार करके क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता को समर्पित किया है। शिक्षा से ही विकास का रास्ता प्रस्शतित होता है। पूरे जिला में द्रंग क्षेत्र विकास के मॉडल के रूप में उभर कर सामने आया है। शिक्षा संस्थानों में अध्यापकों की कमी न हो इस दिशा में उनके प्रयास निरंतर जारी हैं। द्रंग के लोगों को सभी विभागों के माध्यम से सरकारी सेवाएं तत्काल घर द्वार पर मिले इसमें भी किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में नशे का प्रच्चलन चिंता का विषय बनता जा रहा है। नशे की गर्त में जाकर युवा जवानी की दहलीज लांघने से पहले ही समाप्त हो रहा है। अभिभावकों के साथ समाज के सभी वर्ग का उन्होंने आहवान किया कि नशे के खिलाफ जंग लडऩे और जीतने में सरकार के प्रयासों का भागीदार बनें। उन्होंनें संस्थान के सभी मेधावियों को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बधाई दी और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। समारोह में स्कूल के बच्चों ने एक से बढक़र एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने समारोह के आयोजन को अपनी ओर से 11 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रधानाचार्य को सौंपी। इस मौके पर द्रंग कांग्रेस के अध्यक्ष वामन देव ठाकुर, जिला कांग्रेस महामंत्री जोगिंदर गुलेरिया, हेम सिंह ठाकुर, पधर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी लाल भंगालिया, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, जिला परिषद सदस्य कामरेड रविकांत सेवानिवृत उप शिक्षा निदेशक भूप सिंह धरवाल, एसएमसी प्रधान बाबू राम, पाली पंचायत कांग्रेस के अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य कला त्यागी, पधर स्कूल के प्रधानाचार्य ललित कुमार, मीना ठाकुर, तहसीलदार पधर पूर्ण चन्द कौंडल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रदीप ठाकुर,जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अरविंद वर्मा, बीएमओ पधर डाक्टर संजय गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इन्हेंं मिला सम्मान—

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग के सालाना समारोह में शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में मेधावी रहे विद्यार्थियों को कौल सिंह ठाकुर के हाथों सम्मानित किया गया। विद्यार्थी निखिल रावत, वरूण शर्मा, किरण, मोहित ठाकुर, पर्नल, चिराग भानू, कनिका, मनीषा, कृतिक वर्मा, दीपाली, दीपिका, मांशी, सुमित पटियाल, कनवी, यश, गौरव कुमार, हर्षित, ईशा, अंकिता, कान्वी, सक्षम गुलेरिया, सुर्यांश, अक्षज, दिव्या, तथागत, दिव्यांशी, सगुन, कनिष्का, दीपक ठाकुर, वंशिका, रीतिका, मीना देवी, मुकेश कुमार, भावना, मोनिका, आंचल, सुभम, सुजल, हितेन, रूपेश, भानु प्रिया, हीना, मुसकान, शालु कुमारी, मुकेश ठाकुर, प्रंशुल, अभी, रितेश, हिमेश, इंदु बाला, तुशार, पियुष, रिया कुमारी, अरवंशी, भविष्य, सिमरन, जानवी, रिधिमा, शिवानी, रेखा, खुशबू, कृति, संजना, सानिया, तेजसविनी, आशिन, काजल, आशीष, सुमित, दीक्षा सम्माति हुए। प्राइमिरी विंग के होनकारों शिवानी, ईशा, ख्वाइश, श्रेया, अदित्या, कनिक्षा, लिशा, अपेक्षा, धंज्य, कानव, ओज्शवी, हिमांश, राइशा, अनिरूध, नव्या, लक्षिता, धरवेश और अनमोल को भी कौल सिंह ठाकुर ने ईनाम देकर सम्मानित किया।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts