हादसा – खाई में गिरी गाड़ी, दो लोगों की मौके पर ही मौत

हादसा – खाई में गिरी गाड़ी, दो लोगों की मौके पर ही मौत

 खाई में गिरी गाड़ी, दो लोगों की मौके पर ही मौत –

कुल्लू ,खबर आई निरमंड

जिला के निरमंड उपमंडल के तहत एक दुखद हादसा पेश आया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 11.30 बजे ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव पांकवा के समीप बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें दो लोग सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार इस हादसे के ब्रौ पुलिस थाने को मंगलवार सुबह लगभग सवा सात बजे सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना
हुई। मृतकों की पहचान कमलेश कुमार पुत्र ईश्वर दास व दोजम राम पुत्र नीका राम दोनों निवासी गांव पांकवा तहसील निरमंड जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणोें की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts