मुख्य समाचार

भाखड़ा नहर में मिले शव की पहचान, जोगिन्दर नगर की निशा चंडीगढ़ में कर रही थी एयरहोस्टेस का कोर्स, प्रेमी पर कत्ल का शक

भाखड़ा नहर में मिले शव की पहचान, जोगिन्दर नगर की निशा चंडीगढ़ में कर रही थी एयरहोस्टेस का कोर्स, प्रेमी पर कत्ल का शक

  • भाखड़ा नहर में मिले शव की पहचान, जोगिन्दर नगर की निशा चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस का कर रही थी कोर्स, प्रेमी पर कत्ल का शक –

मंडी, खबर आई

गत दिनों पटियाला-संगरूर मार्ग पर भाखड़ा नहर में मिले शव की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल जोगिन्दर नगर के गांव सेरु की 22 वर्षीय निशा सोनी पुत्री हंसराज सोनी के तौर पर हुई है। निशा चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस का कोर्स कर रही थी और तीन साल से सेक्टर-34 में पीजी में रहती थी।

मिली जानकारी के मुताबिक निशा अपने घर जोगिन्दर नगर आई थी और बीते सोमवार को ही कार लेकर चंडीगढ़ रवाना हुई थी। लेकिन मंगलवार को उसका शव नग्न अवस्था में नहर से बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार निशा 20 जनवरी शाम को अपने प्रेमी के साथ पीजी से निकली थी। इसके बाद से वह लापता थी। 21 जनवरी को सायं उसका शव भाखड़ा नहर से अर्धनग्न हालत में मिला था। शव को भोले शंकर डाइवर्स क्लब की टीम ने बाहर निकाला।

22 जनवरी को सुबह निशा के परिजनों ने राजिंदरा अस्पताल के शवगृह में शव की पहचान की। इसके बाद रूपगनर जिले के थाना सिंह भगवंतपुर की पुलिस टीम शव को रूपनगर ले गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं,पुलिस ने निशा के प्रेमी युवराज के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि निशा की दोस्ती फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले युवराज के साथ हुई थी। 20 जनवरी को सायं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में निशा युवराज के साथ जाती दिखाई दी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। परिजनों ने पुलिस में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

गोताखोरों द्वारा शव बरामद करने के बाद पुलिस ने इसकी तस्वीरें सभी पुलिस थानों को भेजी थीं। इसके बाद 22 जनवरी को पुलिस के साथ संपर्क होने पर परिजनों द्वारा शव की पहचान की गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts