
-
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई – रवि ठाकुर
लाहुल स्पीति, खबर आई केलंग
आज ज़िला मुख्यालय केलांग में भारतवर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती को अटल स्मृति वर्ष सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नवांग उपासक जी द्वारा अटल जी कविता को भोटी भाषा में अनुवाद कर सुनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर और अटल जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं लाहुल-स्पीति भाजपा के प्रभारी श्री अखिलेश कपूर जी मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे और उनके साथ लाहुल-स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रवि ठाकुर जी मुख्य अतिथि के तौर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथि के तौर पर ज़िला कुल्लू भाजपा के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बौद्ध जी व भाजपा मनाली मंडल के महामंत्री देवेन्द्र ठाकुर जी, भाजपा लाहुल-स्पीति के ज़िला अध्यक्ष रिगजिन हायरापा, ज़िला उपाध्यक्ष बलदेव शर्मा, ओम प्रकाश, ज़िला महामंत्री संजय कटोच, भाजपा उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत, मंडल महामंत्री देवन, अनुसूचित जाति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष प्रेम लाल, उनके महामंत्री रमेश सोलमी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष मंगल मनेपा, उनके महामंत्री राजेश, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष मीना ठाकुर, उनके महामंत्री आरती ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमीर ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा केलंग मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार, ज़िला व मंडल तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारीगण सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में नारी शक्ति सहित आमजन की गरिमामई उपस्थिति रही।
