नेहरू युवा केंद्र ने स्वामी विवेकानंद जन्मदिवस पर ॐ माने पद्मे हुम, मंत्र उच्चारण के साथ प्रभात फेरी निकाली

नेहरू युवा केंद्र ने स्वामी विवेकानंद जन्मदिवस पर ॐ माने पद्मे हुम, मंत्र उच्चारण के साथ प्रभात फेरी निकाली

लाहुल स्पीति (खबर आई संवाददाता)

नेहरू युवा केंद्र ने स्वामी विवेकानंद जन्मदिवस पर ॐ माने पद्मे हुम, मंत्र उच्चारण के साथ प्रभात फेरी निकाली-

नेहरू युवा केन्द्र केलंग द्वारा 19 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस युवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र राम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, लोक संस्कृति को बढ़ावा देने, नशे जैसी कुरीतियों पर कुठाराघात व अन्य सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने पर भी बल दिया जा रहा है। बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु पर्यटन व्यवसाय अपनाने, विशेषकर समाज में रचनात्मक भूमिका का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा, इसी कड़ी में आज लोअर केलंग महिला मंडल ने समाज मे सदभावना बनाये रखने के उद्देश्य से आज सुबह ,ॐ माने पद्मे हुम, मंत्र उच्चारण के साथ प्रभात फेरी निकाली।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts