मुख्य समाचार

प्रदेश कांग्रेस सरकार पहली नियुक्तिः सुनील शर्मा मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार नियुक्त

प्रदेश कांग्रेस सरकार पहली नियुक्तिः सुनील शर्मा मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार नियुक्त

शिमला( खबर आई ब्यूरो )

अभी प्रदेश कांग्रेस सरकार के गठन प्रक्रिया जारी है और आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करेंगे। लेकिन इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने हमीरपुर जिला के सुनील शर्मा उर्फ बिट्टू को मुख्यमंत्री का राजनैतिक सलाहकार नियुक्त कर दिया है। प्रदेश सरकार की यह पहली नियुक्ति है। जिसमें हमीरपुर के सुनील शर्मा उर्फ बिट्टू ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्हें प्रदेश सरकार ने सबसे पहले नियुक्ति की है।

उल्लेखनीय है कि सुनील शर्मा उर्फ बिट्टू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंहसुक्खू के सबसे वफादार साथियों में शामिल है और वह इस बार हमीरपुर
विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार रहे। लेकिन किन्ही कारणों से उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। बताया जा रहा है कि सुनील शर्मा बिट्टू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सुख दुख के साथी रहे हैं और हमेशा उन्होंने सुक्खू का साथ दिया है। हालांकि वीरभद्र सरकार में वह पूरी तरह
से हाशिए पर ही रहे, लेकिन खास बात यह रही थी वीरभद्र सिंह के विरोधी खेमे में होने के बावजूद भी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें पिछली बार रेगुलेटरी कमिशन का सदस्य बनवाया था। ऐसे में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा यह पहली ताजपोशी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts