रविवार को होगा सुक्खू सरकार मंत्रिमंडल का गठन, रविवार को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

रविवार को होगा सुक्खू सरकार मंत्रिमंडल का गठन, रविवार को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

शिमला ( खबर आई संवाद सूत्र )

रविवार को होगा सुक्खू सरकार मंत्रिमंडल का गठन-

रविवार को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मंत्रियों का चयन नहीं कर पाने के कारण मंत्रिमंडल के गठन में इतनी देरी हुई है। मंत्रियों के चयन को लेकर प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा और शिमला जिले में पेंच फंसा हुआ है। मंत्रिमंडल की दौड़ में 15 विधायक शामिल हैं, जबकि 10 विधायक मंत्री बनाए जाने हैं।

 मंत्री पद के लिए जिन विधायकों के नाम आगे चल रहे हैं। उनमें सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, सुंदर सिंह ठाकुर, राजेश धर्मानी, विक्रमादित्य सिंह और हर्षवर्धन सिंह का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

  मोहनलाल बराक्टा और अनिरुद्ध सिंह के नाम पर पेंच फंसा हुआ है। कांगड़ा से संजय रतन और पालमपुर से आशीष बुटेल का नाम चर्चा में हैं। धर्मपुर सीट से पहली बार जीत कर आए चंद्रशेखर को भी सरकार कोई अहम पद सौंप सकती है। सोलन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्नल धनीराम शांडिल, संजय अवस्थी और रामकुमार ने मंत्री पद के लिए दावेदारी ठोकी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts