दुःखद – कांग्रेस नेता जीवानंद पुजारी का आकस्मिक निधन, पधर उपमंडल शोक में डूबा

दुःखद – कांग्रेस नेता जीवानंद पुजारी का आकस्मिक निधन, पधर उपमंडल शोक में डूबा

कांग्रेस नेता जीवानंद पुजारी का आकस्मिक निधन, पधर उपमंडल शोक में डूबा

मंडी, खबर आई पधर

द्रंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और ग्राम पंचायत भड़वाहन के पूर्व उप प्रधान माता जालपा भगवती (श्रौण) के वरिष्ठ पुजारी जीवानंद ठाकुर की अकस्मात मुत्यु हो गई। पिछले दिनों उन्हें सर में दर्द होने के चलते नेरचौक मेडीकल कालेज में भर्ती किया गया था। उनकी खराब तबियत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। शनिवार सांय उनका देहांत हो गया। ब्रेन हेब्रेज के कारण उनका देहांत हो गया। जीवा नंद पुजारी की आकस्मिक मौत की खबर से समूचे पधर उपमंडल में शोक की लहर दौड़ गई।

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सहित समस्त द्रंग कांग्रेस परिवार ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। देव समाज मे भी उनके निधन से क्षति हुई है। वर्तमान में वह देव कारदार संघ पधर के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। जीवानंद एक मिलनसार हंसमुख व्यक्ति थे । कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता और समाज ने एक मिलनसार व्यक्ति को खो दिया।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts