मुख्य समाचार

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा चलाया गया संगठनात्मक अभियान ‘वन बूथ फाइव एसटी’ जिले के सभी बूथों पर सफलतापूर्वक पूर्वक संपन्न – मंगल मनेपा

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा चलाया गया संगठनात्मक अभियान ‘वन बूथ फाइव एसटी’ जिले के सभी बूथों पर सफलतापूर्वक पूर्वक संपन्न – मंगल मनेपा
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा चलाया गया संगठनात्मक अभियान ‘वन बूथ फाइव एसटी’ जिले के सभी बूथों पर सफलतापूर्वक पूर्वक संपन्न – मंगल मनेपा

 लाहुल स्पीति, खबर आई

भारतीय जनता पार्टी लाहुल-स्पीति जिला इकाई के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा चलाया गया संगठनात्मक अभियान ‘वन बूथ फाइव एसटी’ जिले के सभी बूथों पर सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला भाजपा नेतृत्व एवं मोर्चा के पदाधिकारियों ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की है।

इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर कम से कम पांच सक्रिय अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ताओं की तैनाती सुनिश्चित की गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा स्थानीय युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ना रहा है।

इस अभियान के लिए भूतपूर्व जिला अध्यक्ष एवं जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बोध को संयोजक तथा जिला अध्यक्ष जनजाति मोर्चा मंगल चंद मनेपा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया था। यह अभियान पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर, जिला भाजपा के सामान्य अध्यक्ष रिग्ज़िन हायरपा, तथा तीनों मंडलों के अध्यक्षों—

किशोरी रावत (उदयपुर मंडल), तनज़ीन कटोच (केलंग मंडल) एवं डिमडूल गटूक (स्पीति मंडल) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। हाल ही में अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा लाहुल-स्पीति में अपनी नई जिला टीम एवं मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिली है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मंगल चंद मनेपा ने बताया कि सभी मंडलों के सामूहिक प्रयासों से मिली इस सफलता के पश्चात मोर्चा अब जिले में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जनजातीय समुदायों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रभारी लाहुल-स्पीति अखिलेश कपूर तथा भूतपूर्व विधायक रवि ठाकुर ने संयोजक राजेंद्र बोध, सह-संयोजक मंगल चंद मनेपा एवं पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।

वहीं जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने इस अभियान में जुटे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह टीम वर्क आगामी चुनावों में पार्टी के जनाधार को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

भाजपा पदाधिकारियों ने भी इस कार्य में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के संगठित प्रयास भविष्य में पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts