मुख्य समाचार

कामयाबी – जोगिंद्रनगर के अतुल शर्मा ने आरबीआई ऑफिसर परीक्षा में प्राप्त किया देश भर में पहला स्थान –

कामयाबी – जोगिंद्रनगर के अतुल शर्मा ने आरबीआई ऑफिसर परीक्षा में प्राप्त किया देश भर में पहला स्थान –

जोगिंद्रनगर के अतुल शर्मा ने आरबीआई ऑफिसर परीक्षा में प्राप्त किया देश भर में पहला स्थान –

 

मंडी, खबर आई जोगिन्दर नगर

जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुहला भड़याड़ा के बैला गांव के अतुल शर्मा ने भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड-बी ऑफिसर की परीक्षा में पूरे  देशभर में पहला स्थान प्राप्त करके  हिमाचल प्रदेश सहित समूचे जोगिंद्रनगर का नाम रोशन किया है। परिक्षा परिणाम की सूचना मिलते ही पिता ब्रिज लाल व माता सुमन देवी तथा परिवार सहित समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई।

अतुल शर्मा वर्तमान में नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत में बतौर जिला युवा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अतुल के पिता बृज लाल हिमाचल पुलिस विभाग से सब-इंस्पैक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

अतुल ने जवाहर लाल गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से बीटेक करने के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की है। इसके बाद 2 साल उन्होंने मध्य प्रदेश वन विकास निगम में बतौर प्रबंधक अपनी सेवाएं भी प्रदान की हैं।

वर्ष 2019 में अतुल पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परीक्षा में  भाग लिया। उन्होंने फेज-1 और फेज-2 में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन साक्षात्कार चरण के बाद अंतिम सूची में नाम दर्ज कराने से चूक गए।

अतुल शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के बाद परिवार में खास कर पत्नी के प्रोत्साहन से एक बार फिर एग्जाम दिया और 222 लोगों में पहला स्थान पाया उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, पत्नी, ताऊ और परिवार को दिया है, जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष लाखों युवा भारतीय रिजर्व बैंक की इस परीक्षा में भाग लेते हैं। इस बार कुल 222 लोगों ने 3 चरणों की इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी का सामान्य कार्य 9 से 5 तक सप्ताह में 5 दिवस होता है। आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी की सामान्य नौकरी प्रोफ़ाइल मुद्रा जारी करना और उसका संचलन सौंपना होता है। इसमें मुद्रा का प्रबंधन और उसका उचित संचलन और विनिमय सुनिश्चित करना शामिल है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts