प्रदेश सरकार का वार्षिक बजट विकासात्मक दृष्टि से प्रगतिशील – बामन देव ठाकुर

प्रदेश सरकार का वार्षिक बजट विकासात्मक दृष्टि से प्रगतिशील – बामन देव ठाकुर

प्रदेश सरकार का वार्षिक बजट विकासात्मक दृष्टि से प्रगतिशील – बामन देव ठाकुर

मंडी, खबर आई पधर

द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने प्रदेश सरकार के वार्षिक बजट को विकासात्मक दृष्टि से प्रगतिशील और जनहित में करार देते हुए सराहना की।

बामन देव ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने 13 नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की। जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों-बागवानों और कारोबारियों के लिए कई घोषणाएं की गईं। जबकि विभिन्न विभागों के माध्यम से हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी की सौगात भी वार्षिक बजट में लाई गई है।

विधवाओं, एकल महिलाओं को भी बजट में विशेष सौगात दी गई है। जबकि पंचायती राज प्रतिनिधियों, कंप्यूटर टीचर, एसएमसी अध्यापक, अनगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित सभी वर्गों के मानदेय में बढ़ौतरी की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत पहला बजट प्रदेश के विकास में भी मील पत्थर साबित होगा।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts