मुख्य समाचार

छह बागी विधायकों के समर्थन में आई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

छह बागी विधायकों के समर्थन में आई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
  • छह बागी विधायकों के समर्थन में आई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह –

शिमला, खबर आई सूत्र

हिमाचल कांग्रेस में सियासी संकट फिलहाल निपटता नजर आ रहा है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह लगातार कांग्रेस के बागी विधायकों की हिमायत करती आ रही है। वहीं, दिल्ली जाते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचकूला में बागी विधायकों से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बागी विधायकों के साथ बैठक भी की है।

पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा ने प्रतिभा के बयान पर दी प्रतिक्रया

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “प्रतिभा सिंह हमारी वरिष्ठ नेता हैं, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष हैं…ये व्यक्तिगत बातें हैं…सब ठीक है, छोटे-मोटे मतभेद होते रहते हैं। सब मिलकर मज़बूती से चुनाव लड़ेंगे।“

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहा, निष्कासित विधायक कोर्ट का रुख करेंगे

विक्रमादित्य सिंह के चंडीगढ़ में कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में विक्रमादित्य सिंह के कार्यालय की ओर से जारी शेड्यूल को देखा जाए। अन्य बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। हो सकता है विक्रमादित्य सिंह को दिल्ली में हाई कमान ने चर्चा के लिए बुलाया हो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पार्टी के बागी विधायक कड़ी सुरक्षा में है, ऐसे में उनसे संपर्क कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने निष्कासन को बचाने के लिए विधायक जरूर कोर्ट जाएंगे। हर व्यक्ति अपने बचाव के लिए कुछ प्रयास करता है।

 उनका परेशान होना स्वाभाविक हैः प्रतिभा सिंह

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का समर्थन करते हुए कहा कि विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। प्रतिभा सिंह ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हो भी क्यों नहीं, जब एक वर्ष से अधिक समय हो गया है और आपने कोई संज्ञान नहीं लिया या उनकी बात नहीं सुनी, तो उनका परेशान होना स्वाभाविक है। क्या आपने उन्हें बैठाया, उनसे बात की और कोई समाधान निकाला, यह स्थिति ऐसी ही नहीं हुई होगी।

हम वहां कमजोर स्थिति में हैंः प्रतिभा

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने हम जमीन पर बहुत सारी कठिनाइयां देख सकते हैं, जैसा कि पीएम मोदी के निर्देश पर बीजेपी बहुत कुछ करने जा रही है। कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा कि हम कमजोर स्थिति में हैं। मैंने उनसे बार-बार आग्रह किया कि हमें मजबूत होने की जरूरत है और पार्टी को संगठित करने की जरूरत है। मैं कह सकती हूं कि यह एक कठिन समय है।

यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है –

प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तक अपनी बात पहुंचा दी है और उनसे संगठन को मजबूत करने को कहा है। पहले दिन से मैं सीएम से कह रही थी कि हम आगामी चुनाव का सामना तभी कर पाएंगे जब वह संगठन को मजबूत करेंगे। यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है।

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts