मुख्य समाचार

28 को लाहुल आएंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू – अनिल सहगल 

28 को लाहुल आएंगे प्रदेश के  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू – अनिल सहगल 
  • 28 को लाहुल आएंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू – अनिल सहगल

लाहुल स्पीति, खबर आई

प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कल 28 अप्रैल 2024 को जिला लाहुल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी रणनीति और उम्मीदवार का चयन को लेकर बैठक करेंगे।

यह जानकारी जिला पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को सांझा किया। अनिल सहगल ने कहा कि पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर को शिमला से दूरभाष पर मुख्यमंत्री के लाहौल दौरे की जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विवेक भाटिया ने दी। जिला अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 28 अप्रैल 2024 को प्रातः 10 :55 पर हेलीकॉप्टर से स्टिंगरी हेलीपेड पहुंचेग और 11:15 बजे जिला मुख्यालय केलांग के टूरिज्म होटल चन्द्रभागा में पहुंचेगे और जिला कांग्रेस कमेटी ओर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव ओर पार्टी उम्मीदवार को लेकर कर गहन चर्चा करेंगे।जिला अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, फ्रंटल विंग के सभी अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों कार्यकताओं के अलावा उपचुनाव में टिकट के लिए कांग्रेस के उन सभी दावेदारों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि 28 अप्रैल 2024 को केलांग में होटल चन्द्रभागा में पहुंच कर अपनी अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवाएं ताकि मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा सके।

उन्होंने सभी पार्टी के पदाधिकारियों से यह भी आग्रह है कि अपने साथ साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी उक्त कार्यक्रम की जानकारी अवश्य दे ताकि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाया जा सके।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts