मुख्य समाचार

एस पी मयंक चौधरी ने किया संभावित ग्लेशियर वाले इलाकों का दौरा, स्थानीय लोगों को किया जागरूक 

एस पी मयंक चौधरी ने किया संभावित ग्लेशियर वाले इलाकों का दौरा, स्थानीय लोगों को किया जागरूक 
  • एस पी मयंक चौधरी ने किया संभावित ग्लेशियर वाले इलाकों का दौरा, स्थानीय लोगों को किया जागरूक

लाहुल स्पीति, खबर आई

लाहुल घाटी ने इन दिनों खूब बर्फबारी हुई, इस भारी बर्फबारी के चलते जिला पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है क्योंकि मौसम साफ होते ही जगह जगह हिमस्खलन का खतरा बना रहता है। इसी संदर्भ में जिला पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी द्वारा सड़क की स्थिति और संभावित हिमस्खलन वाले स्थानों का निरीक्षण करने के लिए पैदल गश्त की गई। जिसमे प्रभारी थाना केलांग अर्जुन सिंह एवं उनकी टीम और कार्यालय पुलिस अधीक्षक की टीम शामिल रही। पेट्रोलिंग का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्थानीय लोगों व पर्यटकों के बीच गलेशियर इत्यादि के बारे जागरूकता बढ़ाना था।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्लेशियर गिरने वाले इलाके का जायजा किया एवं स्थानीय लोगो को गलेशियर गिरने वाले इलाके में ना जाने की सलाह दी गई। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस चौकी प्रभारी को बर्फबारी एवं  गलेशियर का जोखिम के संदर्भ में अलर्ट मोड में रहने की हिदायत की गई। पुलिस अधीक्षक जिला लाहुल स्पीति आमजन से अपील की है की अनावश्यक यात्रा न करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस सदैव आपकी सेवा एवं सुरक्षा में तैनात हैं।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts