मुख्य समाचार

हर परिवार को जन्मदिन पर एक या दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, ताकि यह सुंदर पृथ्वी बच सके – पुष्पा शर्मा

हर परिवार को जन्मदिन पर एक या दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, ताकि यह सुंदर पृथ्वी बच सके – पुष्पा शर्मा
  • हर परिवार को जन्मदिन पर एक या दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, ताकि यह सुंदर पृथ्वी बच सके – पुष्पा शर्मा

कुल्लू, खबर आई

ऋद्धि सिद्धि फाउंडेशन ने आज पर्यावरण दिवस भवानी सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के साथ पिप्लागे में बड़ी धूम धाम से मनाया। इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्षा पुष्पा शर्मा, सचिव कुमारी लीला वती भवानी सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्य द्रोपती, निर्मला, इंदु कुमारी सहित सभी महिलाओं से भाग लिया। इस अवसर में अध्यक्षा पुष्पा शर्मा ने कहा सभी को सिर्फ आज के दिन ही नहीं जब जब समय लगता है तब तब पेड़ लगाने चाहिए घर में आज कल चार परिवार होते है हर परिवार की प्रत्येक सदस्य के जन्मदिन पर एक या दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए व उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। समय समय पर अगर हम पेड़ लगते रहेंगे वा प्लास्टिक का कम उपयोग करेंगे तो इस सुन्दर पृथ्वी को अवश्य ही प्रदुषण से बचाया जा सकता है।

उन्होंने सभी महिलाओं को शपथ दिलवाई और प्रकृति के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की। इस मौके पर संस्था के सचिव ने सभी महिलाओं से अपील की आज जो भी पेड़ लगाए है उन की रखवाली समय समय पर करते रहे और देश और प्रदेश को सुन्दर बनाने में अपना योगदान दें। आज पृथ्वी में ग्लोवल बर्मीग बहुत ज्यादा हो रही है जिस बजा से गर्मी का प्रकोप भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इस के जिम्मेदार हम स्वयं है जब तक हम जंगलों को उजाड़ना बंद नहीं करेंगे तब तक यह सिलसिला चलता रहेगा और एक दिन हमारी पृथ्वी बंजर जमीन में तब्दील हो जाएगी। इस लिए हम सभी की भागीदारी है कि अधिक से अधिक पेड़ लगा कर पर्यावरण को शुद्ध कर के इस पृथ्वी को बचा सकते है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts